चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा में संचालित पेट्रोल पंप में तेल भरवाने के दौरान क्यूआर कोड में भुगतान पर अधिक पैसा जाने की बात कहकर साइबर ठगी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो शातिर फरार हो गए है। पकड़े गए तीनो साइबर ठग प्रयागराज जनपद के रहने वाले है। इसके पहले भी इन तीनो ने कई जगह साइबर ठगी की है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए है। एक दिन पहले बुधवार को रविकांत सिंह पटेल निवासी मनौरी जनपद प्रयागराज ने रैपुरा थाने में तहरीर देकर जानकारी दी कि देउंधा में संचालित उनके पेट्रोल पंप में बीते दो नवंबर की शाम करीब पौने आठ बजे सिद्धार्थ आदिवासी निवासी ओसा, प्रियांशु व नितिन प्रताप सिंह निवासी इकौनी थाना कौधियारा जनपद प्रयागराज आए और वाहन में 650 रू...