चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवां डुडैला में संचालित पेट्रोलपंप संचालक से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। तीनो आरोपित मप्र के मझगवां कस्बे के रहने वाले है। रंगदारी न देने पर पेट्रोलपंप में आग लगाने की धमकी भी दी थी। पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच कर रही है।

पेट्रोलपंप संचालक से रंगदारी मांगने का आरोप पेट्रोलपंप के मैनेजर बांदा जिले के कमासिन निवासी सत्येंद्र कुमार ने बीते 24 अक्टूबर को एसपी से मुलाकात कर शिकायती पत्र दिया था। बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे सीमा से सटे मप्र के सतना जिले के थाना व मझगवां कस्बा निवासी पंकज कुशवाहा, आलोक गर्ग व सफीक सौदागर बोलेरो से पेट्रोलपंप पहुंचे। तीनों ने जातिसूचक शब्दों का ...