Chitrakoot News: पेट्रोलपंप में सेल्समैन पर जानलेवा हमला, 41 हजार रुपये छीना
चित्रकूट, नवम्बर 16 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया कस्बे में मुख्य मार्ग किनारे संचालित पेट्रोल पंप में सेल्समैन पर दिनदहाड़े सगे भाइयों ने जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड से मारपीट के दौरान सेल्समैन का सिर फट गया। हालत गंभीर होने पर सेल्समैन को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पेट्रोल पंप संचालक ने मारपीट के दौरान विक्री का 41 हजार रुपये छीन ले जाने का आरोप लगाया है।
पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से मारपीट सरैंया कस्बा निवासी पेट्रोलपंप संचालक मुन्नीलाल कोटार्य ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे सेल्समैन 30 वर्षीय राजेश पाल निवासी लौघटा मजरा ऐचवारा थाना बहिल पुरवा अपना काम कर रहा था। इसी दौरान सरैंया कस्बे के ही रहने वाले सगे भाई किशन उपाध्याय व छोटू उपाध्याय सरैया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.