चित्रकूट, अगस्त 1 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर बांदा अजीत कुमार व डीआईजी राजेश ने सदर तहसील सभागार कर्वी और राजापुर में सीडीओ डीपी पाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व, पुलिस, विद्युत, पेयजल, सिंचाई आदि से संबंधित आई। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्धारित समय के भीतर समस्याएं निस्तारित करने के निर्देश दिए। कमिश्नर व डीआईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त समस्याओं के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण किया। उसमें अंकित निस्तारण रिपोर्ट देखी। निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जाता है, उनके निस्तारण से समस्याग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। भूमि संबंधित मामलों में राजस्व, चकबंदी व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर निस्तारण किया जाए। कहा कि रोवर तकनीक का प्रभावी उपयोग...