Chitrakoot News: पुलिस निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार, परिजनों में आक्रोश
चित्रकूट, जुलाई 20 -- Chitrakoot News: राजापुर। थाना क्षेत्र के भटरी गांव के मजरा नंदू पुरवा में संविदा लाइनमैन के शव का सोमवार को परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतक के शरीर में चोटों के निशान भी मिले है। उसके साथ मारपीट की गई है। हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाया गया है। इसी बात पर परिजन अंतिम संस्कार करने से भी इंकार कर रहे थे, लेकिन बाद जनप्रतिनिधियों के समझाने पर माने और अंतिम संस्कार किया। सरधुवा थाने में तैनात दरोगा अजहर जमाल ने संविदा लाइनमैन नंदू पुरवा निवासी शिवशंकर शुक्ला को फोन पर जेल भेजने की धमकी दी थी। इसके बाद घर से चुपचाप निकले लाइनमैन का शव दूसरे दिन सुबह गांव के काफी दूर पेड़ पर फंदे में लटका मिला था। इस मामले में परिजनों ने एक दिन पहले रविवार को पोस्टमार्टम हाउस में दरोगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.