Chitrakoot News: पुत्रों के दीर्घायु की कामना को लेकर सुहागिनों ने रखा हलषष्ठी व्रत
चित्रकूट, सितम्बर 2 -- Chitrakoot News: चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। जिले में बुधवार को हलषष्ठी व्रत रखकर सुहागिनों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भाद्रपद कृष्णपक्ष की षष्ठमी को मनाया जाने वाला पारंपरिक पर्व हलछठ में महिलाओं ने पुत्रों की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व उज्ज्वल भविष्य की कामना लेकर व्रत रखा। एक जगह कई घरों की महिलाओं ने एकत्रित होकर सामूहिक तौर पर पूजन किया। पूजा को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गईं थी। महिलाओं ने पूजा स्थल की साफ-सफाई कर मिट्टी के कुड़ुवा रखे। सात प्रकार के भुने अनाज, फल, फूल, दीपक आदि सामग्री से विधि-विधान के साथ पूजा की। इसकेबाद हलछठ माता की कथा सुनकर परिवार की खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: पुत्र की समृद्धि के लिए महिलाओं ने की ललही मां की पूजा धार्मिक मान्यता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.