Chitrakoot News: पीआरवी टीम पर हमले में नामजद बेटा गिरफ्तार, दंपति फरार
चित्रकूट, सितम्बर 25 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के मैदाना गांव में बीती शाम दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी पर पहुंची पीआरवी टीम के ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। टीम महिला की सूचना पर पहुंची थी। जहां दूसरे पक्ष के मोहनलाल, उसकी पत्नी गीता देवी व बेटे सुनील ने ईंट-पत्थरों से टीम पर हमला कर दिया था। पीआरवी वाहन का सीसा तोड़ दिया था। टीम किसी तरह जान बचाकर भागी थी। टीम की तहरीर पर पुलिस ने तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि नामजद आरोपित सुनील को पकड़ लिया गया है। जबकि उसका पिता व मां फरार हो गए है। जिनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.