Chitrakoot News: पानी से भरे गड्ढे में चार वर्षीय मासूम की डूबने से मौत
चित्रकूट, सितम्बर 5 -- Chitrakoot News: बरगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के करौंदीखुर्द में बारिश के पानी से लबालब भरे गड्ढे में डूबने से चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। करौंदीखुर्द निवासी अरविंद आदिवासी का चार वर्षीय बेटा अभय शनिवार की सुबह घर के बाहर अपनी मां रानी के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद रानी खाना बनाने के लिए घर के अंदर चली गई। इधर अकेला खेल रहा अभय वहीं घर के समीप ही कुछ दूर चला गया। वहीं पर काफी गहरा गड्ढा था। जिसमें बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है। अचानक खेलते समय अभय गड्ढे में गिर गया। काफी देर बाद बेटे अभय को देखने उसकी मां रानी बाहर आई। देखा तो अभय नजर नहीं आया। उसने उसकी खोजबीन शुरु की। कुछ ही देर में रानी को बेटे अभय के पैरों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.