Chitrakoot News: पाठा में बरदहा नदी समेत कई नाले उफनाए, एक दर्जन गांव बाढ़ से घिरे
चित्रकूट, अगस्त 20 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। पाठा क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से बरदहा नदी उफान पर है। बुधवार से हुई जोरदार बारिश के चलते पाठा के अन्य नाले भी उफान पर आ गए है। बारिश से पाठा क्षेत्र में चारों तरफ जलभराव नजर आ रहा है। करीब एक दर्जन गांव और मजरे बाढ़ से घिरकर टापू बन गए है। इन गांवों में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति भी बंद है। कई गांवों में लोगों की बीमारी से हालत खराब है। चमरौंहा में नाव के जरिए पहुंची स्वास्थ्य टीम ने लोगों का इलाज किया। चमरौंहा के पास बरदहा नदी का पानी रपटा के ऊपर से चल रहा है। जिसके चलते चमरौंहा, मऊ गुर्दरी, पयासी पुरवा, फाटा पुरवा, गुलरिया पुरवा, कोलान बस्ती आदि में लोगों के घरों में पानी भर गया है। इन सभी गांवों का तहसील मुख्यालय से संपर्क टूटा हुआ है। आवागमन के लिए प्रशासन ने नाव लगाई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.