Chitrakoot News: पाठा में बरदहा उफान पर, मुख्य मार्ग का रपटा बहा, आवागमन प्रभावित
चित्रकूट, सितम्बर 25 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। यूपी के साथ ही एमपी इलाके में गुरुवार की रात से हो रही बारिश के चलते पाठा क्षेत्र में बरदहा नदी उफान पर आ गई। बांधों के लबालब भर जाने से इनका पानी भी नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। फलस्वरुप बरदहा का जलस्तर बढ़ने से मानिकपुर-इटवा डुडैला मार्ग में टिकरिया के पास बना रपटा एक बार फिर बह गया। जिससे सतना को जोड़ने वाले इस मार्ग में आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। यूपी-एमपी के पहाड़ों व जंगलों में जोरदार बारिश के बाद बरदहा नदी उफान पर आती है। गुरुवार की रात से शुरु हुई बारिश शुक्रवार को दिन भर होती रही। जिसके चलते पाठा क्षेत्र में बंधे बांध भी लबालब हो गए है। मानिकपुर से मारकुंडी होते एमपी के सतना को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में टिकरिया के पास बरदहा नदी में रपटा बना था। यह रपटा बीते 29 अगस्त की बाढ़ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.