चित्रकूट, अगस्त 29 -- Chitrakoot News: मानिकपुर, संवाददाता। एमपी क्षेत्र में जोरदार बारिश की वजह से पाठा में बरदहा नदी का शुक्रवार की रात से जलस्तर बढ़ गया। नदी का पानी काफी चौड़ाई में बहने से गांवों के नजदीकी पहुंच गया है। करीब एक दर्जन से अधिक गांव और मजरे बाढ़ से घिरे हुए है। लोगों को आवागमन बंद हो गया है। जोरदार बारिश के बाद बरदहा नदी के उफान में आने से जलस्तर बेकाबू हो गया। यह भी पढ़ें- मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग में भरा बाढ़ का पानी, रुकी रही ट्रेनेंबरदहा नदी का उफान इसी नदी में छेरिहा के पास बने बांध का पानी ओवरफ्लो होकर समीप के गांवों में भर गया। जिसकेचलते इटवा डुड़ैला संपर्क मार्ग में जलभराव होने से आवागमन बाधित हो गया। छेरिहा खुर्द के मजरा गजाधर का पुरवा में लोगोंके मकानों में पानी भर जाने से हालत खराब हो गई। पूरा मजरा जलमग्न हो गया है। ल...