Chitrakoot News: पाठा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुमुमो का प्रदर्शन
चित्रकूट, नवम्बर 3 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पाठा क्षेत्र समेत जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के निराकरण एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास की मांग की। अवगत कराया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, मोबाइल नेटवर्क, रेलवे, औद्योगिक विकास आदि का अभाव है। मोर्चा पदाधिकारियों ने डीएम पुलकित गर्ग से मुलाकात कर 37 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें कहा कि देवांगना से ददरी-मारकुंडी संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण एवं मरम्मतीकरण कराया जाए। गिरधार बाबा से बहिल पुरवा, खोही से पौसलहा, बंदरकोल, सेमरिया के अलावा बोड़ीपोखरी से सरैया संपर्क मार्ग के निर्माण एवं मरम्मतीकरण की जरूरत है। प्राथमिक विद्यालय सपहा व पशु अस्पताल रुकमा बुजुर्ग तक आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.