चित्रकूट, नवम्बर 6 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। मऊ विकासखंड के ओवरी में पशुपालन विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। जिसमें पशुओं को रोगों से बचाव, समय पर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, संतुलित पशु आहार के संबंध में अवगत कराया गया। इसके साथ ही पशु चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का इलाज किया।ब्लाक प्रमुख मऊ सुशीला देवी ने कहा कि सरकार पशुपालकों के लिए कई योजनाओं का संचालन कर रही है। मेले के जरिए पशुपालकों को विभिन्न प्रकार की जानकारी भी मिली है। मेले में 71 बड़े एवं 95 छोटे पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार किया गया। दो बड़े पशुओं का बधियाकरण किया गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: कादरगढ़ में पशु आरोग्य मेले का शुभारंभ,प्रधान ने फीता काटकर किया उद्घाटन चिकित्सकों की टीम ने पशुपालकों को विभाग से संचालित ...