चित्रकूट, अक्टूबर 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पर्यटकों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से लगातार कार्य कराए जा रहे है। सीतापुर स्थित राही पर्यटक आवास गृह के जीर्णोद्धार के साथ ही अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कराने के लिए छह करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का सीतापुर कस्बे में राही पर्यटक आवास गृह संचालित है। यहां पर बाहर से आने वाले पर्यटक ठहरते है। इसमें 12 अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, साज-सज्जा एवं जरुरी कार्यों को लेकर प्रदेश सरकार ने तीन करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही यात्री निवास भवन के जीर्णोद्धार व साज-सज्जा को लेकर भी तीन करोड़ स्वीकृत किए गए है। डीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं के पूर्ण होन...