Chitrakoot News: परिषदीय स्कूल परिसर में भरा घुटनों तक पानी, बच्चों की बढ़ी परेशानी
चित्रकूट, सितम्बर 6 -- Chitrakoot News: मऊ, चित्रकूट। लगातार हो रही बारिश के चलते मुरका स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में जलभराव हो गया है। विद्यालय परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश होने से परिसर लबालब भरा हुआ है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से स्थिति गंभीर बन गई है। विद्यालय में मोटर लगाकर पानी निकालने का प्रयास भी किया गया, लेकिन जलभराव अधिक होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका। विद्यालय भवन काफी निचले स्थान पर है। जिससे बारिश का पानी यहां भर जाता है। जलनिकासी के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जिससे विद्यालय पहुंचने में बच्चों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पानी से होकर गुजरने के कारण बच्चों की स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है। विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.