चित्रकूट, जुलाई 25 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। डीएम पुलकित गर्ग ने धनुष चौराहे में स्थापित यातायात सुरक्षा एवं कमांड कंट्रोल सेंटर का जायजा लिया। कंट्रोल रूम में 13 जगहों पर लगे 55 कैमरे प्रदर्शित मिले। इनमें धनुष चौराहा, पटेल तिराहा, खोह तिराहा, शिवरामपुर, मानिकपुर आदि शामिल है। डीएम ने अधिकारियों केा निर्देश दिए कि परिक्रमा मार्ग व रामघाट में 40 नए कैमरे लगाए जाएं। ताकि किसी प्रकार की घटना होने पर उसका खुलासा करने में मदद मिल सके। सीसीटीवी के लिए अच्छे स्थानीय ऑपरेटर की पहचान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...