चित्रकूट, सितम्बर 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित अशोह गांव के बाहर मुख्य मार्ग किनारे भाजपा नेता जगदीश गौतम के प्लांट पर छह दिन पहले हुए विस्फोट मामले में अभी तक पुलिस मृतक के संबंध में कुछ पता नहीं लगा पाई है। सीओ राजापुर यामीन अहमद की अगुवाई में गठित एसआईटी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का शक भरतकूप के आसपास पहाड़ों में संचालित पत्थर खदानों के साथ ही क्रशर मंडी में शक की सुई जा रही है। फलस्वरुप पुलिस टीमें खदानों व क्रशर प्लांटों में छानबीन करने में जुटी है। यह भी पढ़ें- होटल-ढ़ाबों और क्रशर मंडी में काम करने वालों की जुटा रहे जानकारीपुलिस की जांच कार्रवाई पिछले पांच दिन से पुलिस विस्फोट के बाद जिस व्यक्ति के कटे आधे पैर व एक पैर के जांघ की हड्डी बरामद किया था। इसके बाद से पुलिस सिर व धड़ की तलाश कर र...