Chitrakoot News: पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग की स्थिति का किया आकलन
चित्रकूट, अक्टूबर 26 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायिक अधिकारी रामऔतार सिंह की अगुवाई में समिति ने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें आगामी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन को देखते हुए जिले में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति के साथ ही स्थानीय निकायों में उनके प्रतिनिधित्व व आरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। समकालीन अनुभवजन्य साक्ष्यों का संकलन कर वस्तु स्थिति का तथ्यपरक आकलन किया गया। प्रभारी डीएम सीडीओ डीपी पाल ने आयोग के समक्ष जिले में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से संबंधित जरुरी जानकारी प्रस्तुत कीं। उन्होंने स्थानीय निकायों एवं पंचायतों में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व की वर्तमान स्थिति तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.