Chitrakoot News: नृत्य, गीत और संगीत की त्रिवेणी में मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
चित्रकूट, अक्टूबर 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। डीआरआई के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में भारतरत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख के जन्मदिवस पर आयोजित तीन दिवसीय शरदोत्सव का समापन हो गया। आखिरी दिन मुंबई के गायक श्रीराम अय्यर ने टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति से दर्शकों को भावविभोर किया। उन्होंने अपने अंदाज में गायन का ऐसा जादू चलाया कि लोग गुलाबी ठंड व भींगी-भीगी ओस के बीच में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। शरदोत्सव की आखिरी शाम मुंबई से आए गायकों के नाम रही। जिन्होंने शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजूबर कर दिया। इनके अलावा शासकीय संगीत महाविद्यालय मैहर के कलाकारों ने ऐतिहासिक मैहर वाद्यवृंद की जुगलबंदी की प्रस्तुति दी। इनकी प्रस्तुति में शास्त्रीय रागों के साथ भारतीय लोक संगीत और पाश्चात्य शास्त्रीय धुनों का अद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.