Chitrakoot News: निजी स्कूलों और शिक्षकों की समस्याओं को उठाना जरुरी
चित्रकूट, अगस्त 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने एक स्वर में तय किया कि निजी स्कूलों और उनके शिक्षकों की समस्याओं को भी प्राथमिकता से उठाया जाना जरुरी है। इसके लिए सदन में उनका प्रतिनिधि होना आवश्यक है। इसको देखते हुए एसोसिएशन ने शिक्षक एमएलसी चुनाव में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा है। मंगलवार को सीतापुर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने कहा कि बुंदेलखंड के विद्यालयों और शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को अपना प्रतिनिधि विधान परिषद में भेजना जरुरी हो गया है। क्योंकि निजी स्कूलों और उनमें तैनात शिक्षक भी समस्याओं से जूझ रहे है। उनकी कोई आवाज नहीं उठा रहा है। कहा कि संगठन ने स्नातक एमएलसी चुनाव में डा मनीष गुप्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.