चित्रकूट, अक्टूबर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। सदर तहसील क्षेत्र के बरुआ बांध के ऊपरी इलाकों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग में बने पुलों के ऊपर जलभराव होने से लोगों का आवागमन प्रभावित है। बरुआ व निम्नी नाला में बने पुलों के ऊपर करीब दो फीट पानी भर गया है। जिसके चलते स्कूली वैन नहीं निकल पा रही है। करीब आधा दर्जन गांवों व मजरों में रहने वाले लोगों के वाहन एमपी क्षेत्र से घूमकर आवागमन करने पर मजबूर है। सिंचाई विभाग ने बरुआ नाले पर डैम बना रखा है। इस डैम के ऊपरी हिस्से में कई गांव व मजरे बसे है। भरतकूप से मडफा को जाने वाले मुख्य मार्ग से मुकुंदपुर के लिए रास्ता बना है। इसी रास्ते से होकर बराछ, मंडिलहा, सभापुर आदि गांवों समेत अन्य कई मजरे में रहने वाले लोग आवागमन करते है। इन गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बरुआ व निम्नी नाला में...