Chitrakoot News: नाला चोक होने पर लोगों ने किया हंगामा, एसडीएम ने शांत कराया
चित्रकूट, अगस्त 28 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी स्थित शंकर बाजार में कर्वी-राजापुर मुख्य मार्ग के किनारे दुकानों के सामने बना नाला चोक हो गया। जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति हो गई। नाले का पानी दुकानों के सामने भर जाने से लोग सड़क पर आ गए। प्रदर्शन करते हुए सड़क में जाम लगाने का प्रयास करने लगे। जानकारी मिलते ही नगर पालिका के प्रभारी ईओ एसडीएम सदर अजय यादव, सीओ सिटी सत्येन्द्र सिंह पुलिसबल के साथ पहंुचे। एसडीएम ने तत्काल जेसीबी से नाले की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का समाधान कराया। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। एसडीएम ने मार्ग के दोनों किनारों पर अतिक्रमण की स्थिति देखी। नगर पालिका कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण को हटवाया। इस दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, शारदा तिवारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.