Chitrakoot News: नहीं खत्म हो रही बिजली समस्या, एसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
चित्रकूट, अगस्त 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। जिले में बिजली समस्या से ग्रामीणों को निजात नहीं मिल पा रही है। रोजाना ग्रामीण बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे है। बुधवार को लोढ़वारा पावर हाउस से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों के किसान अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। किसानों ने पर्याप्त बिजली न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। अधीक्षण अभियंता को दहिनी गांव के मजरा खुमानी पुरवा समेत अन्य गांवों के लोगों ने ज्ञापन सौंपा। अवगत कराया कि करीब डेढ़ माह से नियमित बिजली नहीं मिल रही है। केवल दो से तीन घंटे बिजली मिलने से सिंचाई प्रभावित है। फसलें सूखती जा रही है। अशोक, रमेश, राम प्रसाद, हरीशरण, मुन्ना, गोपाल, संतोष, चुनकावन, शंभू आदि का कहना था कि बिजली आपूर्ति का कोई समय निर्धारित नहीं है। मनमानी तौर पर कटौती की जा रही है। लो वोल्टेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.