चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम पुलकित गर्ग ने किसान दिवस के दौरान किसानों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों से संचालित योजनाओ के संबंध में जानकारी ली। जिला कृषि अधिकारी ने बीज वितरण एवं उपलब्ध उर्वरक के संबंध में अवगत कराया। बताया कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है। अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखंड ने अवगत कराया कि जिले में चार बड़े बांध, आठ नहरें व 21 नलकूप संचालित है। मौजूदा समय पर नहरों की सिल्ट सफाई कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि रबी सत्र में मिनीकिट बीज आनलाइन बुकिंग कृषि विभाग के पोर्टल पर कर सकते है। उन्होंने बीज मिनीकिट योजना के तहत किसान भीमसेन, नंदकिशोर, सोहनलाल, छोटेलाल, बालकृष्ण कुशवाहा आदि को उद्यान विभाग से सब्जी के बीजों का वितरण किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: कृषि यांत्रिकी वित...