Chitrakoot News: नदारद मिला स्कूल स्टाफ, प्रधानाध्यापक का रोका वेतन
चित्रकूट, अगस्त 17 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। बीएसए रंजना शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय कोल्हुवामाफी का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में कोई भी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित नही मिले। इसके बाद सहायक अध्यापक ओमदत्त व शिक्षामित्र शिव कुमार उपस्थित हुए। विद्यालय अभिलेखों में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर के विरूद्ध मिली विभिन्न अनियमितताओं के आधार पर बीएसए ने अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगा दी है। बीएसए ने बताया कि जांच के लिए समिति गठित की गई है। जांच आख्या के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.