Chitrakoot News: धारदार हथियार से गोवंश को मार डालने में मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, जुलाई 23 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के साईपुर निवासी लालमन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी करीब दो माह की गर्भवती गाय खेत में चली गई थी। जिससे फसल का नुकसान होने से नाराज रज्जब ने धारदार हथियार से गाय पर हमला कर दिया। इसी हमले में उसकी गाय मर गई। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय का कहना है कि तहरीर के आधार पर रज्जब के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रज्जब को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.