चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। पांच दिवसीय दीपदान मेला की शुरुआत होने से पहले पुलिस महकमे ने रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख चौराहों और भीड़ वाले इलाकों में चौकसी बढ़ाई है। एसपी अरुण कुमार सिंह बुधवार की देर शाम खुद मुख्यालय कर्वी में पैदल भ्रमण पर निकले। उन्होंने रेलवे स्टेशन से लेकर प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मातहतों को सड़कों पर हुए अतिक्रमण को हटाने के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।दीपदान मेला में करीब 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां की है। भीड़ के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी सुरक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: एक दर्जन जगहों पर लगेंगे बैरियर, यूपीटी से आगे नहीं जाएंगे वाहन ए...