चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में बुधवार की देर रात तक देवी प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। डीएम-एसपी से लेकर तहसील स्तरीय अधिकारी विसर्जन स्थलों पर पुलिसबल के साथ डटे रहे। तालाबों में नाव के साथ गोताखोरों का इंतजाम रहा। विसर्जन स्थल पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए भारी पुलिसबल की तैनाती रही। शारदीय नवरात्र में इस बार 1191 देवी प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। विसर्जन के लिए करीब तीन सौ तालाब चिन्हित किए गए थे। सर्वाधिक प्रतिमाएं मुख्यालय कर्वी के अलावा राजापुर, मऊ, मानिकपुर तहसील मुख्यालयों स्थापित की गई थी। बुधवार को अपरान्ह बाद ज्यादातर आयोजकों ने विसर्जन के लिए प्रतिमाएं पंडालों से उठाई थी। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 20 घंटे की शोभायात्रा के बाद दक्षिणी तालाब में प्रतिमाओं का...