Chitrakoot News: दो साल पहले लगा दिए खंभे पर नहीं दौड़ा करंट
चित्रकूट, अगस्त 12 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी विकासखंड क्षेत्र के तीन गांवों में बिजली की समस्या लेकर करीब दो दर्जन ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहंुचकर प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर ग्रामीणों ने बिजली समस्या से अवगत कराया। आरोप लगाया कि कई बार अवगत कराने के बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ है। समाजसेवी आशीष सिंह रघुवंशी ने डीएम को ज्ञापन के जरिए बताया कि गडौली में पानी की टंकी के पास आबादी में दो साल पहले विद्युतीकरण के लिए खंभे लगाए गए थे। लेकिन इन खंभों में अभी तक तार नहीं खींची गई। जिससे गांव में अभी तक करंट नहीं पहुंचा। लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसी तरह ब्योहरा गांव में पंचायत भवन के पास सड़क के बीच में बिजली का खंभा लगा है। सड़क की मरम्मत करते समय भी इसे नहीं हटाया गया। जिससे वाहनों को आवागमन में परेशानी होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.