चित्रकूट, जुलाई 18 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। एमपी सीमा में घनघोर बीहड के बीच बसे खमरिया गांव के मजरा कोल्हुआमाफी में डीएम पुलकित गर्ग ने गांव की समस्या, गांव में समाधान के तहत जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने अवगत कराया कि अब तक उनके यहां विद्युतीकरण नहीं हुआ है। बल्ब की रोशनी आज तक उन लोगों ने नहीं देखी है। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दो माह के भीतर विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए।

समुदाय की समस्याएं उन्होंने जनचौपाल से पहले बाणगंगा नदी के उद्गम स्थल का जायजा लिया। निर्माणाधीन ग्राम पंचायत सचिवालय के संबंध में प्रधान व सचिव को एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों से प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र एवं आशा कार्यकर्ताओं की नियमित उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली। आशा कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों की ज...