Chitrakoot News: दो पक्षों में विवाद के दौरान हवाई फायरिंग, तीन लोग गिरफ्तार
चित्रकूट, अगस्त 31 -- Chitrakoot News: रामनगर, संवाददाता। रैपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान हवाई फायरिंग हुई। जिससे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। दोनो पक्षों ने तीन-तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनो पक्षों से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी रैपुरा राम सिंह ने बताया कि देवकली निवासी नरेन्द्र सिंह ने गांव के ही सूर्यभान सिंह, विनोद व प्रणवीर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि इन लोगों ने उसे व उसके पुत्र पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की। इसके बाद बंदूक की बट एवं लात-घूंसों से मारपीट की। जिसमें दोनो लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सूर्यभान सिंह ने धर्मवीर, पप्पू उर्फ नरेन्द्र व रणवीर के खिलाफ तहरीर देकर यही आरोप लगाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.