Chitrakoot News: दोषों का त्याग कर सकारात्मकता अपना बनें आदर्शवादी
चित्रकूट, नवम्बर 5 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कला संकाय ने महर्षि बाल्मीकि जयंती पर भारतीय संस्कृति में महर्षि बाल्मीकि का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य महर्षि बाल्मीकि की रामायण में निहित मानवीय मूल्यों, करुणा, कर्तव्यभाव, सामाजिक समरसता और आदर्श नेतृत्व की भावना को विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों तक पहुंचाना रहा। धर्मनगरी चित्रकूट में रामायण से जुड़ी सांस्कृतिक गतिविधियों का विशेष महत्व है। क्योंकि यह क्षेत्र महर्षि बाल्मीकि और रामकथा से जुड़ा हुआ है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के पूर्व कुलपति प्रो कपिलदेव मिश्र ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि के कार्यों में भौतिक और पराभौतिक दोनों पक्षों की गहरी चर्चा मिलती है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आदर्श उनके सामने मौजूद हैं। दोषों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.