Chitrakoot News: दीपदान मेला के पहले बनकर तैयार होगा पीपे का पुल, काम शुरू
चित्रकूट, अक्टूबर 14 -- Chitrakoot News: सीतापुर, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में अगले माह आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपदान मेला के पहले एमपी प्रशासन ने मंदाकिनी में पीपे का पुल बनाने की तैयारी कर ली है। करीब डेढ़ माह पहले मंदाकिनी में आए जलप्रलय के दौरान नयागांव में बना पक्का पुल बहने के बाद आवागमन प्रभावित है। मेला के दौरान कनेक्टिविटी के अभाव में श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें होगी। इसको देखते हुए पुल निर्माण के लिए पीपे पहुंचने के साथ ही काम शुरू कर दिया गया है। धर्मनगरी के एमपी क्षेत्र में नयागांव के पास मंदाकिनी नदी पर पक्का पुल बना था। इस पुल के जरिए हनुमानधारा व नयागांव के लिए आवागमन होता रहा है। पिछले 29 अगस्त को मंदाकिनी में आए जलप्रलय ने इस पुल को बहा दिया था। इसके बाद से आवागमन प्रभावित है। लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.