Chitrakoot News: दीपदान मेला की तैयारी को यूपी-एमपी प्रशासन ने कसी कमर
चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में पांच दिवसीय दीपदान मेला को लेकर यूपी-एमपी प्रशासन ने कमर कस ली है। दोनो प्रांतों के अधिकारियों की गुरुवार को ग्रामोदय विश्वविद्यालय स्थित सभागार में बैठक हुई है। जिसमें सतना सांसद गणेश सिंह, विधायक चित्रकूट सुरेन्द्र सिंह गहरवार, रीवा कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के साथ दोनो प्रांतों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में दोनो प्रांतों के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समयबद्ध तरीके सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में तय हुआ कि मेले को देखते हुए विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण कर लटकते तारों को ठीक कराया जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रहे। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: दीपदान मेला के पहले बनकर तैयार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.