चित्रकूट, अक्टूबर 27 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की मौजूदगी में हुई। जिसमें आगामी एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ रैली में शामिल होने को लेकर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित होनी है। जिसमें देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में वोट चोरी के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा जाएगा। यह भी पढ़ें- नागरिकों का अधिकार छीनने नहीं देंगे, ऐतिहासिक होगी रैली : केशव महतो कमलेश इस रैली में धर्मनगरी...