चित्रकूट, अक्टूबर 25 -- Chitrakoot News: मऊ, संवाददाता। कस्बे के आंबेडकर नगर मोहल्ले में सूना घर पाकर दिनदहाड़े शातिरों ने सेंध फोड़कर अंदर घुसने के बाद बक्शा उठा ले गए। बक्शे में रखे करीब तीन लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने और 10 हजार रुपये नकद पार कर दिया। घटना के दौरान मां-बेटी घर पर नहीं थी। वापस लौटने पर घर में सामान अस्त-व्यस्त देख शोर मचाया। घर से कुछ दूरी पर झाडियों के पास बक्शा खुला पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस शातिरों की तलाश कर रही है। आंबेडकर नगर मोहल्ले की रहने वाली सुशीला देवी अपनी बेटी के साथ रहती है। रविवार को सुशीला किसी काम से रामनगर चली गई थी। घर में उसकी बेटी अकेली थी। दोपहर में बेटी घर में ताला बंद कर पड़ोसियों के यहां चली गई। इसी दौरान सूना घर पाकर अपरान्ह करीब तीन बजे पीछे से स...