चित्रकूट, सितम्बर 30 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। राजापुर तहसील क्षेत्र के उन्नायबन्ना में बारिश के दौरान कच्चा रास्ता दलदल बन गया है। लोगों को करीब आधा किमी तक आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। कई बार अवगत कराने के बाद भी जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। आक्रोशित महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्या से अवगत कराया।ज्ञापन में अवगत कराया कि बारिश के चलते करीब 500 मीटर कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील हो गया है। पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। सचिवालय भवन से जूनियर स्कूल तक बहुत ही दिक्कतें है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। कीचड़ और फिसलन के चलते रास्ते में गिरकर बच्चे घायल हो जाते है। अचानक बीमार होने पर मरीज को समय से अस्पताल पहुंचाना मुश्किल है। बीमार लोगों को चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ता है। आ...