Chitrakoot News: तेज रफ्तार कार और ऑटो में भिडंत, आठ लोग घायल
चित्रकूट, अगस्त 10 -- Chitrakoot News: बरगढ़। थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर परानूबाबा में दर्शन कर रहे लौट रहे श्रद्धालुओं से भरे ऑटो की तेज रफ्तार कार से हाईवे में बरगढ़ मोड़ के पास भिडंत हो गई। हादसे में 60 वर्षीया रामकली, 14 वर्षीया सपना, 60 वर्षीया केसकली, 60 वर्षीया अनारकली व ऑटो चालक 50 वर्षीय कल्लूराम, 35 वर्षीया श्यामकली, 15 वर्षीया आंचल, 10 वर्षीय साहिल, व श्यामकली की सास गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन सभी को सीएचसी मऊ में दाखिल कराया है। सभी झलवा, जवा मप्र के रहने वाले बताए गए हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.