Chitrakoot News: तीन महीने से अतरौली माफी का नलकूप बंद, डीएम ने जताई नाराजगी
चित्रकूट, अगस्त 4 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। बिजली समस्या को लेकर पिछले एक पखवारे के भीतर कई बार हो चुके प्रदर्शन और पावर हाउस पहाड़ी व लोढ़वारा में हंगामा, तालाबंदी, बवाल को डीएम पुलकित गर्ग ने काफी गंभीरता से लिया है। लगातार आ रही बिजली संबंधी शिकायतों पर डीएम ने महकमे के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। डीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न नहरों एवं पंप कैनालों के संचालन, विद्युत आपूर्ति व सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नहरों को गूगल मैप पर चिन्हित किया जाए। जलापूर्ति की जानकारी उपलब्ध रहे। धान की रोपाई के दौरान किसी भी क्षेत्र में सिंचाई बाधित न हो, इसके लिए रोस्टर बनाकर हेड से टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: लोढ़वारा पावर हाउस में पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.