Chitrakoot News: तीन केंद्रों में हुई परीक्षा, सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश
चित्रकूट, नवम्बर 2 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। शिक्षा विभाग से संचालित राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन तीन केंद्रों में हुआ। कड़ी सुरक्षा और सीसीटीवी निगरानी में परीक्षा कराई गई। गेट पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम रहे। परीक्षा को लेकर सीआईसी में दो ब्लाक बनाए गए थे। ए ब्लॉक के केंद्र व्यवस्थापक सीआईसी प्रधानाचार्य डॉ रणवीर सिंह चौहान व बी ब्लॉक की जिम्मेदारी श्रीनिवास त्रिपाठी ने संभाली। ए ब्लॉक में 480 में 356 और बी ब्लॉक में 480 में 365 परीक्षार्थी शामिल हुए। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की गई। डीआईओएस रविशंकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.