चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के भुईहरी माफी गांव के खेरापति तालाब में गुरुवार को सुबह अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अभी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने हत्या कर शव तालाब में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। खेरापति तालाब के पास मंदिर है। जहां नवरात्र की वजह से गांव के लोग सुबह से ही पूजा-पाठ और जलाभिषेक के लिए पहुंचते है। गुरुवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव के कुछ लोग मंदिर पहुंचे तो तालाब में शव उतराता नजर आया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। कुछ ही देर में पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कर्वी कोतवाली पुलिस ने पहुंचकर तालाब में उतरा रहे शव को बाहर निकलवाया। आसपास क...