Chitrakoot News: ड्यूटी से नदारद तीन परिचालकों को नोटिस
चित्रकूट, अगस्त 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। परिवहन निगम के डिपो में लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से नदारद तीन परिचालकों को एआरएम राकेश पांडेय ने कारण बताओ नोटिस जारी की है। एआरएम ने बताया कि सेवाप्रदाता कंपनी के माध्यम से तैनात परिचालक आशीष निवासी बाबूपुर थाना पहाड़ी दिसंबर 2025 से लगातार अनुपस्थित हैं। इसी तरह अरबाज खान निवासी आजाद नगर बांदा 18 जुलाई 2025 व संविदा परिचालक मानसी श्रीवास्तव निवासी द्वारिकापुरी कर्वी भी 27 सितंबर 2025 से बिना सूचना नदारद है। इन तीनो को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: व्हाट्सएप और फेसबुक अकाउंट हैक कर की 75 हजार की साइबर ठगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.