Chitrakoot News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को छह वाहन रवाना
चित्रकूट, अगस्त 21 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए नगर पालिका ने छह नए वाहन खरीदे है। जिनको डीएम व एसपी ने पालिकाध्यक्ष के साथ पूजा के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद दोनो अधिकारियों ने पालिका के निर्माणाधीन कार्यालय भवन का भी जायजा लिया।
नई वाहन व्यवस्था नगर पालिका ने कूड़ा कलेक्शन को लेकर पांच हॉपर टिपर डंपर, एक जेसीबी स्किड स्टीयर लोडर व एक माउंटेड जेटिंग मशीन ट्रैक्टर के साथ 112.44 लाख की लागत से खरीदा है। शुक्रवार को डीएम पुलकित गर्ग, एसपी अरुण कुमार सिंह व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने पूजन-अर्चन के बाद इन सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम ने कहा कि नगरीय क्षेत्रों को स्वच्छ एवं हरित बनाने के लिए स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.