Chitrakoot News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को चार ई-रिक्शा किया रवाना
चित्रकूट, अगस्त 10 -- Chitrakoot News: मानिकपुर। कस्बे में डोर टू डोर कूड़ा क्लेक्शन को लेकर नगर पंचायत ने चार ई-रिक्शे लगाए है। इनको नगर पंचायत अध्यक्ष रानी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि 15 वें वित्त आयोग के तहत डीएम की स्वीकृति के बाद यह ई-रिक्शा नगर पंचायत ने खरीदे। अब घर-घर जाकर कूड़ा कलेक्शन कर कस्बे के बाहर पहुंचाया जाएगा। ताकि कस्बे में साफ-सफाई बनी रहे। इस दौरान ईओ भारत सिंह, विधायक प्रतिनिधि/मनोनीत सभासद विनोद कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ लिपिक बलराम पांडेय, सचिन पाठक, पंकज जायसवाल, वीरेंद्र रैक्वार, लवलेश सोनकर, सुशीला देवी, विजेता देवी, नथिया देवी, विकास सोनकर, गुलाम मुस्तफा, शुरूरुल हसन, अशोक कोल आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.