चित्रकूट, अक्टूबर 15 -- चित्रकूट में गरबा और डांडिया की धूम Chitrakoot News: सीतापुर, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट में देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तों की पूजन-अर्चन और दर्शन के लिए भीड़ जुट रही है। देवी पंडालों में डांडिया व गरबा नृत्य महोत्सव की भी धूम मची है। सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट जानकीकुंड परिसर में मां अंबे की भव्य झांकी सजाई गई है। जहां रोजाना डांडिया व गरवा नृत्य का आयोजन हो रहा है। अलग-अलग प्रांतों से पहुंची महिलाएं टोली बनाकर डांडिया व गरबा नृत्य कर रही है। करीब 15 टीमें इसमें शामिल है। गरबा महोत्सव में बुंदेलखंडी व देशभक्ति नृत्य के साथ गुजरात का डांडिया व गरवा नृत्य देखने को मिल रहा है। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डा. इलेश जैन ने बताया कि धर्मनगरी में समय-समय पर कुछ उत्सव होते रहने चाहिए। इससे लोगो मे...