Chitrakoot News: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत
चित्रकूट, जुलाई 9 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र स्थित राजापुर-कर्वी मुख्य मार्ग में बक्टा बुजुर्ग मोड़ पर बुधवार की रात 50 वर्षीय अज्ञात महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल होने के बाद सड़क किनारे पड़ी रही। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी पहाड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। अभी मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि महिला कई दिन से क्षेत्र में घूमती नजर आई है। थाना प्रभारी पहाड़ी का कहना है कि शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए है। लेकिन अभी पहचान नहीं को सही है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.