Chitrakoot News: टेंडर में 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज
चित्रकूट, अक्टूबर 24 -- Chitrakoot News: चित्रकूट। मानिकपुर कस्बे के महावीर नगर निवासी अमिरल हसन सिद्दीकी ने रेलवे स्टेशन में कैटरिंग स्टॉल के संचालन व टेंडर के नाम पर करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर देकर बताया कि वह वर्ष 2009 से रेलवे स्टेशन में खानपान स्टॉल संचालित कर रहा था। उसने राजकुमार के नाम पर टेंडर लेकर स्टॉल चलाया। करीब 25 लाख रुपये की धनराशि खाते में जमा कराई। बाद में राजकुमार व अमित अग्रहरि ने धनराशि निकालकर उसे आर्थिक नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राज कुमार व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.