Chitrakoot News: झाड़ियों में मिला शव
चित्रकूट, अगस्त 27 -- Chitrakoot News: मऊ। थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव के अर्जुनपुर पहाड़ी में पुलिस ने गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर झाड़ियों के पास अज्ञात शव बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उसका ज्यादातर हिस्सा सड़-गल गया है। फील्ड यूनिट टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.