Chitrakoot News: जोरदार बारिश से लबालब रहा तुलसी नगरी का बाजार
चित्रकूट, अगस्त 17 -- Chitrakoot News: राजापुर। नाग पंचमी के त्योहार में तुलसी नगरी के बाजार में सूनापन नजर आया। हर बार बाजार में लोगों की भीड़ उमड़ती रही है। इस बार जोरदार बारिश से पूरा बाजार जलभराव से लबालब नजर आया। ज्यादातर दुकानें बारिश की वजह से बंद रही। जलनिकासी का अभाव होने की वजह से मुख्यमार्ग और गलियों में जलभराव की स्थिति रही। लोग जलभराव से होकर आवागमन करते रहे। खुद एसडीएम बारिश के दौरान हालात का जायजा लेने निकली। रविवार की रात से शुरु हुई बारिश का दौर सोमवार को दोपहर करीब एक बजे तक चला। झमाझम बारिश में सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: नैनी के कई मोहल्ले जलमग्न, दुकानों में घुसा पानी नागपंचमी के त्योहार में खरीदारी के लिए घरों से निकलने वाली भीड़ बारिश के आगे बेबस होकर घरों में कैद रही। त्योहार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.