Chitrakoot News: जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ किसान की दबकर मौत
चित्रकूट, अक्टूबर 22 -- Chitrakoot News: चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में खेत की जुताई करते समय अचानक ट्रैक्टर पलटने से अधेड़ किसान की दब जाने से मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर में दबे किसान को बाहर निकाला। खम्हरिया गांव के कोडन का पुरवा निवासी 51 वर्षीय किसान संतशरण पटेल गुरुवार को अपरान्ह करीब चार बजे अपने ट्रैक्टर से खुद का खेत जोत रहा था। जुताई के दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में ही पलट गया। जिससे संतशरण ट्रैक्टर में नीचे दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो दौड़कर पहुंचे और परिजनों को अवगत कराया। कुछ ही देर में परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद ट्रैक्टर में दबे संतशरण को बाहर निकाला। इसके बाद उसे आनन-फा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.